Digital Marketing

क्या है फेसबुक शॉप और कितनी आसान होगी शॉपिंग करना ?

आसान भाषा में समझें तो ये एक ऑनलाइन स्टोर जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, है जो बिजनस करने वाले फेसबुक प्लेटफॉर्म पर बना सकते हैं। ग्राहक इन स्टोर को फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए देख सकते हैं। आने वाले समय में फेसबुक शॉप मैसेंजर और वाट्सऐप पर भी उपलब्ध होंगी। लोग फेसबुक शॉप किसी बिजनस के फेसबुक पेज या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाकर देख सकते हैं या फिर स्टोरी और विज्ञापन के जरिए भी उन्हें फेसबुक शॉप दिख सकती हैं।

अगर किसी ग्राहक को किसी प्रोडक्ट के बारे में कुछ पूछना होगा तो वह सीधे मैसेंजर या वाट्सऐप के जरिए मैसेज कर के बात कर सकता है। अपने ऑर्डर को ट्रैक या मदद ले सकता है। यहा तक कहा गया है के आने वाले समय में मैसेंजर और वाट्सऐप पर चैट करते समय ही आप सामान खरीद सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button