MuzaffarpurUncategorized

देवी का दर्शन कराने का झांसा देकर महिला से गहने ठगे

Thugs in the garb of Religious Ritual

दो ठगों ने शनिवार की देर शाम शहर के पुरानी बाजार स्थित माखन साह चौक के समीप देवी के दर्शन कराने का झांसा देकर महिला से सोने की चेन व झूमका ठग लिया। केदारनाथ रोड निवासी रेणु देवी पैदल माखन साह चौक की ओर आ रही थी। इस दौरान दो ठगों ने महिला को झांसे में लेते हुए देवी के दर्शन कराने का झांसा दिया था।

महिला को भरोसे में लेने के लिए सिर में कपूर व भभूत लगाने के बाद आंख बंदकर 51 कदम चलने के लिए कहा। इससे पूर्व दोनों ठगों ने महिला से चेन व झूमका उतरवा लिया। महिला आंख बंदकर चलने लगी। इस दौरान दोनों ठग फरार हो गए। इसका आभास होने के बाद महिला शोर मचाने लगी। मौके पर पार्षद केपी पप्पू व स्थानीय लोग जुट गए। गहनों की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गइ्र। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि महिला को झांसा देकर ठगों ने चेन व झूमका ठग लिया। जांच की जा रही है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button